फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस में डीसी रेट पर लगे कर्मचारी पर लगाए दहेज प्रताडना के आरोप, पति सहित चार के खिलाफ केस

पुलिस में डीसी रेट पर लगे कर्मचारी पर लगाए दहेज प्रताडना के आरोप, पति सहित चार के खिलाफ केस

Thu, 04 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस में डीसी रेट पर लगे कर्मचारी पर लगाए दहेज प्रताडना के आरोप, पति सहित चार के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पुलिस विभाग में कलेक्टर रेट पर लगे एक अनुबंधित कर्मचारी पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी है। पुलिस में दी शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते हैं। खाड़ी मोहल्ला निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2017 को खरकड़ी मोहल्ला रेवाड़ी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि एक बार उसके पिता की तबीयत बिगड़ी तो वह अपने पति के साथ मायके में मिलने आ गई। पिता की ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसने एक दिन यहीं रुकने का अनुरोध किया तो पति नाराज होकर चला गया। बाद में वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो उसका ससुर उसके साथ झगड़ने लगा। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसी मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed