फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शराब ठेके के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा, जताया रोष

शराब ठेके के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा, जताया रोष

Sat, 29 Dec 2018 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा, जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे सरकुलर रोड हनुमान ढाणी चौक पर खुले शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने शराब ठेका खुलने के विरोध में ठेके के बाहर ही विरोध प्रदर्शन किया और ठेकेदार को भी ठेका यहां से हटाने की चेतावनी दी। महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी से पुलिस बल पहुंचा और फिर एक्साइज विभाग के अधिकारी भी बुलाए गए। एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च तक ठेका यहां से नहीं हटेगा, इसके बाद स्थानीय लोगों की मांग पर यहां ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। मगर गुस्साई महिलाएं किसी भी सूरत में ठेके को यहां नहीं रहने देने पर तुली थी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष मामनचंद ने किया। महिलाओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया।

दरअसल वीरवार को बैंक का लोन चुकता नहीं किए जाने के चलते एक भवन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील लगा दी गई थी। इस भवन के निचले हिस्से में बने शोरूम के अंदर शराब ठेका खुला हुआ था। जिसे तुरंत खाली करा दिया गया था। ठेकेदार ने यहां से ठेका उठाकर करीबन 300 मीटर दूर हनुमान ढाणी चौक कोने की दुकान पर अपना डेरा जमा दिया। इसी के विरोध में स्थानीय लोग शुक्रवार दोपहर बाद सड़कों पर उतर आए। हनुमान ढाणी निवासी राधेश्याम, अंगुरी देवी, संतरा देवी, विद्या देवी, शारदा, देवदत्त, महावीर सिंह, नानकचंद, सत्यरानायण, राजदेवी, शांति देवी, माया, सपना, कृष्णा देवी, कमला, सरोज ने कहा कि हनुमान ढाणी चौक पर मजदूरों के इकट्ठा होने का स्थान भी हैं, जबकि इसी चौक से स्कूली एवं कॉलेज छात्राएं भी आती जाती हैं। मजदूर दिनभर शराब पीकर यहां का माहौल खराब करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही यहां से ठेका नहीं हटाया गया तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। वार्ड नंबर 13 के पार्षद एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष मामनचंद ने बताया कि हनुमान ढाणी चेतारान चौक के लोग शनिवार को उपायुक्त से मिलेंगे। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग है कि इस शराब के ठेके को मुख्य चौक से हटाकर थोड़ी दूरी पर खुलवा दिया जाए, ताकि यहां आने जाने वाली महिलाओं और छात्राओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed