फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के चांदी के बर्तन किए चोरी

डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के चांदी के बर्तन किए चोरी

Mon, 05 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के चांदी के बर्तन किए चोरी
डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चांदी के बर्तन चोरी
विज्ञापन

भिवानी। गांव देवसर में एक डॉक्टर के पुश्तैनी मकान का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये के चांदी के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। होली के त्योहार पर घर संभालने गए तो ताला टूटा हुआ मिला। उसने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

सेक्टर-13 निवासी डॉ. राजकुमार ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान गांव देवसर में है। वहां पर उसके माता पिता रहते हैं, लेकिन कुछ दिनों से वह अपने छोटे बेटे से मिलने के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। होली का त्योहार मनाने के बाद शनिवार को वे गांव पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके मकान से चांदी के दो थाल, चांदी का एक लोटा, चांदी के चार कटोरे, चांदी के दो गिलास, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के 20 सिक्के व अन्न्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed