फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नकली पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

नकली पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नकली पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
नकली पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। यात्री ट्रेनों में यात्रियों को नकली पिस्तौल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जीआरपी के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाशों ने बताया कि उनके पास नकली बंदूक है जो असली जैसी दिखती है। इसी नकली पिस्तौल को दिखाकर यात्रियों से वे लूटपाट करते थे। जीआरपी ने बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जयपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन में एक खिलाड़ी से लूटपाट करने के मामले का खुलासा किया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के जिला अलवर गांव कुतिना निवासी नीरज अपने कुछ साथियों के साथ भिवानी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया था। वह 17 नवंबर 2017 को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जयपुर-हिसार ट्रेन से वापस जयपुर जा रहा था। ट्रेन जब भिवानी से चलकर मानेहरू के समीप पहुंची तो कुछ बदमाशों ने नीरज को नकली पिस्तौल दिखाकर तीन कीमती मोबाइल व साढ़े छह हजार रुपये की नकदी छीन ली। नीरज ने इस मामले की शिकायत भिवानी जीआरपी चौकी में दर्ज करवाई। जीआरपी ने डकैती का मामला दर्ज कर लूटे गए मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया। लगभग एक महीने बाद मोबाइल के लोकेशन के आधार पर जीआरपी की टीम ने छापेमारी कर गिरोह के सदस्य पाहवा चौक दादरी निवासी मनोज, रामगंज मोहल्ला हनुमान गेट निवासी भूपेंद्र उर्फ मोनू, सेवा नगर निवासी पारस, बालाजी कालोनी निवासी सोमवीर को बुधवार को गिरफ्तार किया। जीआरपी ने आरोपियों के कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल, आरी ब्लेड, लूटे गए तीन मोबाइल और साढ़े छह हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोबाइल ट्रेस कर बदमाशों तक पहुंची पुलिस
ट्रेन में डकैती करने वालों तक पहुंचने के लिए जीआरपी ने लूटे गए मोबाइल को ट्रेसर पर लगाया। करीब एक माह बाद जैसे ही बदमाशों ने यह मोबाइल चालू किए तो वह पुलिस की पकड़ में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चार बदमाशों को काबू कर लिया है, जबकि उनका एक शातिर साथी हिसार निवासी राजू अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह खिलौना पिस्तौल रखते थे, जो असली जैसी है। इसके बल पर ही यात्रियों से लूटपाट करते थे। फरार आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
- स्नेहराज, चौकी इंचार्ज जीआरपी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed