{"_id":"5ccb4750bdec22075e07572f","slug":"161556825936-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर गई शहीद की पत्नी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने छीना सोने का कंगन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर गई शहीद की पत्नी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने छीना सोने का कंगन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
भिवानी। शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर से मंदिर गई बुजुर्ग महिला से दो बाइक सवार युवक हाथ से सोने का कंगन छीनकर फरार हो गए। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्नेचिंग का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में आबकारी एवं कराधान विभाग में बतौर सहायक के पद पर तैनात अनिल कुमार ने बताया कि उसके पिता प्रताप सिंह 1971 की लड़ाई में शहीद हो गए थे। उनकी मां एवं शहीद की पत्नी सुरजबाई सेक्टर 13 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसी के साथ रहती हैं। मां रोजाना मंदिर में पूजा करने जाती हैं। एक मई की सुबह करीब बजे उसकी मां सुरजबाई सेक्टर में ही वृद्धाश्रम के पास बने मंदिर में गई हुई थी। मंदिर से जब उसकी वापस लौट रही थी तो रास्ते में उसे बाइक पर सवार दो युवक मिले। बाइक पर सवार एक युवक ने उसकी मां को रास्ते में रोक लिया और कहा कि वो पर्ची काटते हैं, जिसमें 10 पैसे के बदले 20 पैसे हो जाते हैं। यह सुनकर उसकी मां ने उन युवकों से कहा कि उसे कोई पर्ची नहीं कटवानी है और न ही उसके पास कोई पैसे हैं। इतना कहकर वह चलने लगी तो इसी दौरान युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोपी युवकों ने उसकी मां को धक्का देकर उसके हाथ में डेढ़ तोले का सोने का कंगन छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया और मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर उसकी मां सुरजबाई से सोने का कड़ा छीनने के मामले में स्नेचिंग का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।