फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरपंच प्रत्याशी रहे डॉ. दयानंद जावला को धमकी भरा पत्र देकर मांगे चार लाख

सरपंच प्रत्याशी रहे डॉ. दयानंद जावला को धमकी भरा पत्र देकर मांगे चार लाख

Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सरपंच प्रत्याशी रहे डॉ. दयानंद जावला को धमकी भरा पत्र देकर मांगे चार लाख
सरपंच प्रत्याशी रहे डॉ. दयानंद जावला को धमकी भरा पत्र देकर मांगे चार लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कस्बा बहल निवासी सरपंच प्रत्याशी रहे डॉ. दयानंद जावला के घर पर पत्र फेंककर चार लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पत्र देखने के बाद गांव में पंचायत हुई और फिर मामला बहल पुलिस के पास पहुंचा। बहल पुलिस ने रंगदारी मांगने का धमकी भरा पत्र कब्जे में लेकर दयानंद की शिकायत पर रॉयल्थ गैंग के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बहल निवासी डा. दयानंद जावला ने बताया कि वह आरएमपी डॉक्टर है। हाल ही में उसने सरपंच का चुनाव भी लड़ा था। जबकि पांच बार वह पंच भी रह चुका है। गोगाजी मंदिर ट्रस्ट के प्रधान के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। उसने बताया कि वीरवार सुबह उसके दरवाजे के बाहर एक पत्र मिला, जिसमें धमकी दी गई और चार लाख रुपये की मांग की गई थी। दयानंद ने बताया कि धमकी भरे पत्र में रुपये मांगने वाले ने रॉयल्थ गैंग का सदस्य बताया है।
विज्ञापन

---
ये दी गई है धमकी
पत्र में लिखा है कि डॉ. दयानंद जावला आप अपने लोगों को कहते हैं कि हमेशा लोगों का भला करो, अब आपने जो किया है वह भी बहुत बुरा है, क्योंकि आपने इलेक्शन में छह लाख रुपये लिए और उसी गलती को ढकने के लिए आपने मंदिर बनवाने में सहयोग दिया, लेकिन अब आप अपने आप को दोषी बता दें। अच्छा होगा, क्योंकि तेरी वजह से कई लड़कों को परेशानी हुई है। अब तु रॉयल्थ गैंग को चार लाख रुपये देगा, नहीं तो पहले तू मरेगा बाद में तुझे पैसे देने वाला। मुझे पता है कि तुझे पैसे किसने दिए। अब फैसला कर लेना कि तू पैसा कैसे देगा डायरेक्ट या फिर हथियार से, फैसला कर लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बहल के वर्तमान सरपंच को समर्थन देने की भी फैलाई थी अफवाह
डॉ. दयानंद जावला ने पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। बहल के वर्तमान सरपंच को सरंपच प्रत्याशी को चुनाव के दौरान समर्थन देने की अफवाह भी फैलाई गई। दयानंद के अलावा सरपंच चुनाव के लिए मैदान में छह उम्मीदवार थे, जबकि दयानंद के मुताबिक उन्होंने किसी को भी समर्थन नहीं किया था।

---
डॉ. दयानंद जावला की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में फिरौती मांगने पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला किसी द्वारा शरारत किए जाने का लग रहा हैं, लेकिन फिर भी पुलिस पूरी गंभीरता के साथ इस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
- अजीत सिंह, एसएचओ
बहल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed