{"_id":"5c0c192bbdec2241754a3203","slug":"161544296747-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहानी गांव में व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहानी गांव में व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। लोहानी गांव में संदिग्ध परिस्थिति एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
मामला शनिवार दोपहर का है। लोहानी गांव के एक खाली प्लॉट में कीकट के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटकता देखा गया। मृतक की पहचान गांव के ही 36 वर्षीय सत्यनारायण के रूप में हुई। जिसके बाद जूई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के भाई सत्यवान ने बताया कि सत्यनारायण अविवाहित था और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। मामले में जूई चौकी इंचार्ज एसआई रामअवतार ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।