फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अंधेरा होते ही दिया था वरदात को अंजाम

अंधेरा होते ही दिया था वरदात को अंजाम

Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अंधेरा होते ही दिया था वरदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। व्यापारी रोहित गोयल को गोली मारने से पहले संपत नेहरा अपने दोस्त दीपक उर्फ टीनू के साथ बीटीएम चौक के पास स्थित एक पीजी में अपने दोस्त धारवाणबास निवासी बज्जा के पास रुका था। दिन में उसी के पास खाना खाया और अंधेरा होते ही टीनू के साथ मिलकर रोहित पर गोली चला थी। गोली मारने के बाद टीनू दिल्ली भाग गया था और संपत राजस्थान में। भिवानी पुलिस ने संपत नेहरा को पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ था, पूछताछ के दौरान संपत से भिवानी की दो ही वारदात का खुलासा हो पाया।
बता दें कि गैंगस्टर संपत नेहरा को बंटी मर्डर केस में सिविल लाइन पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उसके बाद रोहित गोयल केस में थाना शहर पुलिस ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर। पूछताछ के दौरान बंटी और रोहित केस का ही संपत से खुलासा हो पाया था। पुलिस ने रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से यमुनानगर पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया है।
विज्ञापन

दो ही वारदात का किया खुलासा : एसपी
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि संपत नेहरा ने पूछताछ में भिवानी के बंटी मर्डर व रोहित गोयल केस का ही खुलासा हुआ है। रिमांड के बाद संपत को कोर्ट में पेश कर यमुनानगर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed