फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता ने निगला जहर, मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने निगला जहर, मौत

Wed, 03 Jul 2019 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता ने निगला जहर, मौत
भिवानी। सिवानी के वार्ड नंबर 13 निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला दो बच्चों की मां थी और करीब नौ साल पहले उसकी शादी हुई थी। लड़की के पिता के बयान दर्ज कर सिवानी पुलिस ने भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक महिला के पिता चंदहड कलां टोहाना निवासी रामफल ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोमी की शादी नौ साल पहले सिवानी निवासी एक युवक से की थी। उसकी बेटी को दो बच्चे भी हैं। वहीं सिवानी पुलिस के जांच अधिकारी हवलदार सतपाल ने बताया कि महिला ने गलती से जहर खा लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed