{"_id":"5d19148a8ebc3e3cc84a7266","slug":"15619247246-bhiwani-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही चचेरे-ममेरे भाईयों के साथ मिलकर की थी लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही चचेरे-ममेरे भाईयों के साथ मिलकर की थी लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी/लोहारू। फरटिया ताल सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 214321 रुपये लूट की वारदात को फाइनेंस कंपनी के ही पूर्व कर्मचारी ने अपने चचेरे और ममेरे भाइयों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस केस को महज 24 घंटे के अंदर ट्रेस कर दिया है और पांचों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय गत 28 जून को फाईनेंस कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर पैसों से भरा बैग लूट लिया गया था। बैग में करीब दो लाख 14 हजार 321 रुपये थे।
इस मामले में एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार को हिसार में छापेमारी की। रविवार को पुलिस को कामयाबी मिली और पांच आरोप पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झिंझर वासी विकास उर्फ धोनी, ढाणी पुरिया, हांसी वासी अक्षय उर्फ रवि और प्रवीन, सिसवाला वासी विकेश उर्फ विक्की, आजाद उर्फ राजेंद्र शामिल है। इनके पास से पुलिस ने दो लाख चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों अक्षय, विकेश, प्रवीन व आजाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर इस वारदाता को अंजाम दिया है। 24 घंटे में केस सुलझाने और आरोपियों को पकडने पर एएसआई सुरेश को बधाई दी जा रही है। उन्होंने पिछले महीने लोहारू में आए रेवाड़ी गैंग के सदस्यों को भी पकड़ा था।
पूर्व कर्मचारी ने कार्यरत कर्मचारी और चचेरे-ममेरे भाइयों के साथ की वारदात
पुलिस जांच में सामने आया कि सिरवाला वासी विकेशन विक्की पहले इसी फाइनेंस कंपनी में कार्य करता ााि। झिंझर वासी विकास उर्फ धोनी अभी भी इस कंपनी में कार्य करता है और ये दोनों आपस में दोस्त है। विकास जो पहले फाईनेंस कंपनी की पिलानी शाखा में कार्यरत था और वर्तमान में बीकानेर ब्रांच में कार्यरत है। जांच में सामने आया कि विकास ने कर्मचारी राजकुमार वर्मा की व्हाट्सएप लोकेशन लेकर विकेश को सूचना दी। जिसके बाद विकेश ने अपने चचेरे भाई आजाद, ममेरे भाई अक्षय और प्रवीण के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में विकेश ने बताया कि उसके पिता पर कर्ज है और कर्ज उतारने के लिए ही उसने यह कदम उठाया। आजाद गाड़ी चलाता है और उसी की गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया।