फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत, सात पर हत्या का केस

पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत, सात पर हत्या का केस

Sat, 29 Jun 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत, सात पर हत्या का केस
िभिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव पपोसा में रंजिश में पिटाई से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हिसार के एक अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के बेटे की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने गांव की ही दो महिलाओं सहित सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला छह जून का है। छह जून की शाम को पपोसा वासी बुजुर्ग 80 वर्षीय रोशनलाल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिस को दी शिकायत में गांव पपोसा निवासी सुरेश ने बताया कि वे चार भाई व एक बहन हैं। सभी शादीशुदा है। वे तीन भाई फरवरी माह से ही परिवार सहित गांव से बाहर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में 13 जनवरी को तीन लोगों की गाड़ी से कुचले जाने से मौत हो गई थी। इसी रंजिश की वजह से उन्हें गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। जबकि उसका छोटा भाई गांव में ही रह रहा है। गत छह जून की शाम छह बजे गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलले उसके बुजुर्ग माता पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके पिता को गंभीर चोटें लगी, जिसके चलते उसे हिसार के अग्रोहा अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके पिता ने इलाज के दौरान 26 जून को दम तोड़ दिया। जिसके बाद मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर उसके बुजुर्ग पिता की पीट पीटकर हत्या किए जाने के मामले में गांव के ही लीलू, वजीर, हरिकेश, बीरभान, अनुप सहित वजीर की पत्नी राजड व हरिकेश की पत्नी कमलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed