फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भाजपा नेता के बेटे की हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता के बेटे की हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे की हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। भाजपा नेता के बेटे की हत्या करने के मामले में तोशाम पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल गांव धारवानबास निवासी शमशेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका 28 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव धारवानबास निवासी महेश कुमार ने तोशाम पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 17 मई की रात करीब 11 बजे वह खेत से घर लौट रहा था कि इसी दौरान उसके भाई भाजपा नेता गुणपाल के बेटे प्रमोद को एक ही परिवार के कुछ लोग जबरन अपने घर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे और उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने भतीजे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसे वहां से जाने के लिए बोला। महेश का आरोप था कि राजेश के घर के अंदर शमशेर और उसका बेटा नवीन, शमशेर की पत्नी सुनीता, सुरेश कुमार, धर्मबीर, कृष्ण, प्रदीप, पवन, नरेश ने मिलकर उसके भतीजे प्रमोद को गंभीर चोटें पहुंचाई। जिसे इसके बाद प्रमोद को शमशेर के घर ले जाकर पीटा गया, जहां से उसके चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। महेश ने बताया कि वे प्रमोद को इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां से पीजीआई रेफर किया गया। वहां से दिल्ली भेजा गया। जहां पर 28 मई को उपचार के दौरान ही गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद तोशाम पुलिस ने 29 मई को शमशेर सहित दस नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि प्रमोद हत्याकांड में पुलिस की यह पहली गिरफ्तारी है। शमशेर इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसे न्यायालय से 28 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उसे मामले की तफ्तीश के दौरान पूछताछ की जाएगी। पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed