फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, तीन युवकों पर तंग करने का आरोप

फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, तीन युवकों पर तंग करने का आरोप

Fri, 21 Jun 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, तीन युवकों पर तंग करने का आरोप
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे एक छात्रा का शव घर के अंदर बने चौबारे में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। सूचना पर डीएसपी और सदर थाना पुलिस मौैके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का शव वीरवार सुबह घर में ही चौबारे पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिससे हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी कुलदीप भी गांव में पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

मृतका की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति ड्राइवर है। उसकी बड़ी बेटी को गांव के ही तीन लड़के पिछले 15 दिन से परेशान कर रहे थे। उसकी बेटी ने जब इस संबंध में उसे बताया तो वे उलहाना लेकर आरोपी लड़कों के घर भी गए थे। जिस पर बीती 17 जून को तीनों लड़के उनके घर आए और लड़की को काफी भला-बुरा कहा गया। इसी से झुब्ध होकर बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उसने बताया कि तीनों आरोपी युवकों की वजह उसे उसकी बेटी काफी मानसिक दबाव में थी। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मृतका लड़की की मां की शिकायत पर गांव के ही तीन लड़कों के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed