फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 दिन पहले जेल से पैरोल पर आए युवक ने चलाई थी गोली

15 दिन पहले जेल से पैरोल पर आए युवक ने चलाई थी गोली

Tue, 18 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
15 दिन पहले जेल से पैरोल पर आए युवक ने चलाई थी गोली

विज्ञापन
भिवानी। बीती देर रात को शहर की बृजवासी कॉलोनी में एक युवक पर गोली चलाए जाने का मामला दो गुटों में चल रही चौधर की जंग का नतीजा है और इसके तार जिला जेल तक जुड़े है। घायल युवक ने जेल में बंद एक बंदी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। जबकि घायल युवक भी महीने भर पहले हमले की एक वारदात में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस घायल के बयान पर आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बृजवासी कॉलोनी में वीरपाल नामक युवक पर गोली चलाई गई थी। उसके हाथ पर गोली लगी। घायल युवक को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि दो गुटों में चल रही चौधर की जंग के कारण यह हमला किया गया। बताया जा रहा है कि वीरपाल की बिन्नु नामक युवक के साथ रंजिश चल रही है। बिन्नू पर हत्या के प्रयास का मामला विचाराधीन है और वह जेल में है। वीरपाल ने बताया कि विक्की ने जेल में बंद बिन्नू के कहने पर ही उस हमला किया है। रात को दो बाइकों पर चार युवक आए थे। एक बाइक पर विक्की व एक अन्य था। दो युवक कुछ दूरी पर खड़े थे। वीरपाल पर भी दूसरे पक्ष ने करीब तीन-चार माह पूर्व हमला करने का केस दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन

वीरपाल के दोस्त राजन पर फरवरी में हुआ था हमला
बृजवासी कॉलोनी निवासी राजन बॉक्सर पर 26 फरवरी को बिन्नू, विक्की, पवन और संदीप चारों ने मिलकर गोली चलाई थी। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई थी। राजन और वीरपाल दोनों दोस्त है। इसी रंजिश के बाद वीरपाल ने भी दूसरे पक्ष पर हमला किया था। जिस पर उसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। बिन्नू और संदीप लोहानी फिलहाल जेल में हैं, जबकि एक पखवाड़े पहले ही पवन और विक्की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::: मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ है, क्योंकि दोनों ही गुटों के बीच पहले भी आपसी रंजिश रही हैं, जिस पर पुलिस ने हत्या प्रयास के केस दर्ज किया है। वीरपाल पर गोली चलाने में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें विक्की भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले ही पैरोल पर बाहर आया हुआ है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
-राजेश एएसआई, इंचार्ज बीटीएम पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed