{"_id":"5d0298afbdec226d943a10d9","slug":"156045123613-bhiwani-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी/लोहारू। लोहारू से सुरजगढ़ मार्ग पर बीती देर रात चिड़वा स्थित अपनी कपड़े की दुकान से लौट रहे एक दुकानदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा लोहारू में हुआ। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक गांव जगरामबास निवासी 22 वर्षीय परवींद्र हर रोज की तरह ही दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था । लोहारू के समीप सुरजगढ़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी परवींद्र को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लोहारू पुलिस को दी गई। मृतक के पिता योगेश ने बताया कि उसके दो बेटोें में बड़ा परवींद्र था और उससे छोटा अभी पढ़ाई कर रहा है। परवींद्र का चिड़िया में कपड़ों का कारोबार था। उसका बेटा अभी अविवाहित था। मृतक के चाचा बलबीर ने बताया कि परवींद्र बीती देर रात आठ बजे दुकान से लौट रहा था। लोहारू के समीप आते ही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार लोहारू से सुरजगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि परमिंद्र सुरजगढ़ की तरफ से लोहारू आ रहा था। लोहारू पुलिस के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही प्रवीण ने बताया कि मृतक के चाचा बलबीर के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।