फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धरे छह बदमाश, लूट, हत्या समेत कई वारदातों का खुलासा

धरे छह बदमाश, लूट, हत्या समेत कई वारदातों का खुलासा

Sat, 08 Jun 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
धरे छह बदमाश, लूट, हत्या समेत कई वारदातों का खुलासा
भिवानी। भिवानी से गुरुग्राम के लिए कार बुक कर रास्ते में हथियार के बल पर नकदी, मोबाइल और गाड़ी लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी से अन्य केसों का भी खुलासा हुआ। एक बदमाश बहादुरगढ़ में हत्या मामले में भी वांछित है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। भिवानी में ही दो वारदातों का खुलासा हुआ और लूटी गई कार मेरठ से बरामद हुई।
विज्ञापन

गांव गुजरानी निवासी धन सिंह से 26 मार्च को कार लूटी गई थी। धन सिंह ने बताया था कि 26 मार्च की शाम को उसकी इनोवा को भिवानी स्टैंड से गुरुग्राम के लिए दो लड़के बुकिंग कर ले गए थे। चालक राजेंद्र को भेजा था। रास्ते में तीन अन्य युवक भी गाड़ी में सवार हुए। जब गाड़ी फरुखनगर-सुलतानपुर रोड रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो गाड़ी में सवार पांच युवकों ने चालक की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। उसके हाथ-पांव बांधकर पिछली सीट पर खींच लिया। चालक राजेंद्र से पांच हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। रास्ते में उसे एक पेड़ से बांधकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने इन बदमाशों को लूटी गई कार के साथ गिरफ्तार किया। अब गुजरानी चौकी पुलिस बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। बदमाशों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी विद्याधर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों ने राजेंद्र से इनोवा गाड़ी छीनने की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों ने सिविल लाइन पुलिस थाना इलाके से करीबन दो माह पहले छीनी गई गाड़ी की वारदात भी कबूली है। पकड़े गए बदमाशों में न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी अदम्य उर्फ आदम, बवानीखेड़ा निवासी नीरज, झाड़ली झज्जर निवासी जितेंद्र उर्फ हनुमान, कीर्ति नगर कॉलोनी निवासी योगेश, बवानीखेड़ा निवासी योगेश व आशुतोष शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड के बाद वापस न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी हत्या में भी है शामिल
पूछताछ में सामने आया कि न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी अदम्य बहादुरगढ़ में एक हत्या की वारदात में भी शामिल रहा है। उसने यह हत्या अपने दोस्त के कहने पर की थी। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी गैंग बनाकर वाहनों व चालकों के साथ लूटपाट, हत्या और अन्य संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed