{"_id":"5cf57befbdec22074262299f","slug":"15595919157-bhiwani-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हादसों में एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन हादसों में एक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर में रविवार रात और सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तीन हादसों में एक ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। शहर के मिनी बाइपास पर बोलेरो और कार की टक्कर में छह महिला श्रद्धालु घायल हुईं तो हांसी गेट चौक के नजदीक ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं कैरू में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।
पहला हादसे में बस स्टैंड के नजदीक से गुजरने वाले मिनी बाईपास पर बीती रात बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार छह महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद कार में सवार तीन युवक फरार हो गए। सभी घायलों को इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। घायल महिलाएं कोंट रोड क्षेत्र की रहने वाली हैं और सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जा रही थीं।
हादसे में घायल तीन महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि तीन का उपचार चल रहा है। हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। हादसे में 72 वर्षीय शांति देवी, 62 वर्षीय किताबों देवी व 50 वर्षीय जीवनी को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड नंबर पांच में दाखिल कर लिया। वहीं बोलेरो में सवार शकुंतला, नीलम, स्नेहलता व चालक सुमित को भी मामूली चोटें आई। जबकि बच्चा सुरक्षित है। हादसे में दोनों ही गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल किताबों देवी ने बताया कि परिवार के ही सुमित की गाड़ी से वे हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी चालक कोंट रोड निवासी सुमित ने बताया कि वे रात सवा नौ बजे घर से निकली थी। गाड़ी के अंदर कुल आठ लोग सवार थे। गाड़ी मिनी बाईपास पर करीबन सौ मीटर दूर ही चली थी कि नया बस स्टैंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार रिट्ज कार ने उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार का चालक शराब के नशे में था।
कुत्ता आगे आने से पलटा ऑटो, चालक की मौत
दूसरा हादसा शहर के हांसी चौक के समीप सोमवार सुबह साढ़े छह बजे हुआ। हादसा अचानक सड़क पर कुत्ता आगे आने से असंतुलित होकर ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार इंजीनियर घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल इंजीनियर के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की।
गांव उमरावत निवासी 35 वर्षीय नीरज कुमार अपनी ऑटो रिक्शा लेकर गांव से रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकला था। इसी ऑटो में उसी के गांव का कृष्ण कुमार भी सवार था, जो बहादुरगढ़ के रोंध की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत है। जब ऑटो हांसी गेट के नजदीक पहुंचा तो कुत्ता आगे आने से ऑटो पलट गया। हादसे में चालक नीरज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ऑटो में सवार उमरावत निवासी कृष्ण कुमार को चोट आई। सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी संजय ने शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल कृष्ण के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की।
परिवार से छीन गया सहारा
मृतक नीरज कुमार दस माह के बच्चे का पिता था, वहीं परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिजनों ने बताया कि नीरज कुमार के दो छोटे भाई-बहन भी हैं, जिनकी जिम्मेवारी भी उसी के कंधों पर थी। इस हादसे से पूरा परिवार ही बेसहारा गया।
तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, गंभीर
कैरू। गांव देवराला के चौफलिया चौक पर बहल की ओर से भिवानी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कैरू में प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया। घायलों में देवराला वासी योगेंद्र व राजू हैं।
कार बहल की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी युवकों को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल में जा टकराई। जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग फरार हो गए। कैरू चौकी इंचार्ज एसआई सज्जन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।