फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डीएल नहीं होने पर नहीं दिया गुम बाइक का क्लेम, अब ब्याज सहित देना होगा हर्जाना

डीएल नहीं होने पर नहीं दिया गुम बाइक का क्लेम, अब ब्याज सहित देना होगा हर्जाना

Wed, 22 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीएल नहीं होने पर नहीं दिया गुम बाइक का क्लेम, अब ब्याज सहित देना होगा हर्जाना
भिवानी। डीएल नहीं होने पर गुम हुई बाइक का क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनी को फटकरार लगाते हुए उपभोक्ता अदालत ने क्लेम राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित देने के आदेश दिए है। इसके अलावा 17 हजार रुपये मुआवजा और केस खर्च के तौर पर देने होंगे। उपभोक्ता अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश मनजीत सिंह नरयाल ने यह आदेश दिए।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2014 का है। बापोड़ा वासी कर्ण कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। उसने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बाइक का इंश्योरेंस करवा रखा था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। जिस कारण इंश्योरेंस कंपनी ने बाइक का क्लेम देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कर्ण कुमार ने कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में सुनवाई करते हुए उपभोक्ता अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश मनजीत सिंह नरयाल ने कहा कि बाइक गुम होने की स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की बात कहकर क्लेम नहीं रोक सकती। इंश्योरेंस में डीएल की जरूरत नहीं होती। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी को 36 हजार रुपये की राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित देने के आदेश दिए। इसके अलावा शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये मुआवजा राशि और सात हजार रुपये केस खर्च के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed