फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चांग क युवकों से मारपीट मामले में पुलिस कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

चांग क युवकों से मारपीट मामले में पुलिस कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चांग क युवकों से मारपीट मामले में पुलिस कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
भिवानी- महम मुख्य मार्ग पर दो युवकों के साथ सड़क दुर्घटना के बावजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने के मामले में दो पुलिसकर्मी और ट्रैैैैक्टर चालक खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने तूड़ा से भरे ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर बाइक चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
गांव चांग निवासी जयभगवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 जनवरी की रात वह गांव के आकाश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। चांग के समीप एक निजी स्कूल के पास पहुंचा तो तूड़े से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को साइड मारी। जिससे वे गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर के पीछे चांग वासी दिनेश चल रहा था। उसने परिजनों को फोन पर सूचना दी। साथ ही गांव के दो युवकों ने बाइक से दुर्घटना कर फरार ट्रैक्टर का भी पीछा किया। जयभगवान ने मुताबिक वह घायल हालत में सड़क किनारे बैठ परिजनों का इंतजार कर रहे थे । इसी बीच पुलिस की एक गाड़ी आकर रुकी। कारण जाने बगैर ही एक पुलिस कर्मचारी ने गाड़ी से नीचे उतरकर उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। आरोप है कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में था और उन्होंने उसे एक्सीडेंट होने की जानकारी भी दी, मगर वह उनके साथ मारपीट करता रहा। यहीं नहीं पुलिस कर्मचारी ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। युवकों के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के मामले में ग्रामीणों ने एतराज उठाया और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने अगले ही दिन ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर उक्त युवकों पर ही मारपीट का केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद ग्रामीण दो दफा पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके है। इसी मामले में अब पुलिस ने घायल जयभगवान की शिकायत पर दो पुलिस कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज विद्यानंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चांग निवासी जयभगवान के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में पुलिस कर्मचारियों व तूड़ा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच डीएसपी जगदीप दूहन को सौंपी है। इसी मामले में तहकीकात के लिए बुधवार को पुलिस कर्मचारियों को भी डीएसपी ने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed