{"_id":"5cddbbe1bdec2206fc126618","slug":"141558035425-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज की प्राइवेट गाड़ी चलाने वाले चालक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जज की प्राइवेट गाड़ी चलाने वाले चालक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जज की प्राइवेट गाड़ी चलाने वाले युवक को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर हुआ। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।
हादसा वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। दादरी गेट कृष्ण प्रणामी मंदिर के समीप रोहतक गेट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक चालक पीपली वाली जोहड़ी फाटक पार वासी दीपक नामक युवक को कुचल दिया। दीपक ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचला गया। ट्रक के पहिये उसके सिर के ऊपर से गुजर गए। आ गया, जिससे उसका सिर टायर से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां से 100 रुपये लेकर तेल डलवाने निकला था
पीपलीवाली जोहड़ी लाइन पार क्षेत्र निवासी कमला ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा दीपक सुबह उसके साथ कोर्ट परिसर में गया हुआ था। दीपक का अपने ही भाई के साथ कोर्ट में केस चल रहा था, इसी सिलसिले में वे कोर्ट में थे। दोपहर बाद उसका बेटा दीपक कोर्ट से घर लौटते समय उससे सौ रुपये लेकर बाइक के अंदर तेल डलवाने चला गया था, जबकि वह अपने घर आ गई थी। इसी दौरान फोन पर उसके बेटे के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना उसे पुलिस ने फोन पर दी। कमला ने बताया कि उसके दो लड़के व दो लड़कियां हैं। दीपक सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। दीपक जज की प्राइवेट गाड़ी पर बतौर चालक नौकरी करता था। उसकी मां ने बताया कि दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे और दीपावली के पास उन दोनों का विवाद हो गया था, जिसकी तारीख कोर्ट में थी। तारीख से उसका बेटा घर भी नहीं लौटा था कि इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
20 मिनट बाद ही लुट गई कमला की दुनिया
बेटे की मौत के बाद विलाप करती कमला ने बताया कि 20 मिनट पहले ही उसका बेटा उसके पास से पैसे लेकर बाइक पर निकला था। उसका बेटा तो घर नहीं लौटा, मगर उसकी मौत की खबर उन्हें मिली। मात्र 20 मिनट में ही उसका सबकुछ बिखर गया। पिता रामेश्वर भी बुढ़ापे में बेटे की मौत की सूचना पाकर पूरी तरह से टूट गया। अस्पताल में वह पहुंचा मगर गहरे सदमें से बेटे को अंतिम बार देखने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया।