फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रिटायर्ड असिस्टेंट जेल सुपरिडेंट के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 30 हजार की नगदी सहित आभूषण किए चोरी

रिटायर्ड असिस्टेंट जेल सुपरिडेंट के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 30 हजार की नगदी सहित आभूषण किए चोरी

Thu, 14 Mar 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड असिस्टेंट जेल सुपरिडेंट के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 30 हजार की नगदी सहित आभूषण किए चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हांसी रोड स्थित 132केवी पावर हाउस डीसी कॉलोनी के साथ लगती शिव कॉलोनी के एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोराें ने मकान का ताला तोड़ 30 हजार की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

शिव कॉलोनी स्थित रिटायर्ड असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट रामफल शर्मा ने बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। रामफल शर्मा अपने परिवार सहित अपनी पोती की जन्मदिन पार्टी में शिरकत करने के लिए गत 11 मार्च की सुबह अंबाला गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान के ताले चटका डाले और अंदर घुसकर हजारों रुपयों की नगदी सहित गहनों पर हाथ साफ कर डाला। रामफल ने बताया कि चोर उसके बंद मकान के ताले चटकाकर 30 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी पायजेब, सोने की नथनी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात का 12 मार्च को तब पता चला जब दोपहर 12 बजे परिवार अंबाला से वापस लौटकर घर पहुंचा। मकान के ताले टूटे देखकर उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। चोरों ने घर के अंदर सामान पूरी तरह से बिखेर रखा था और कमरे व लॉकर के ताले तोड़ रखे थे। चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी बुलाई। फिलहाल पुलिस ने रिटायर्ड असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट के बंद मकान में हुई चोरी की वारदात पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed