{"_id":"5c856872bdec22145c46d128","slug":"141552246898-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ फसली कीटनाशक दुकानदार का शटर टूटकर 15 फीट दूर मकान से टकराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज धमाके के साथ फसली कीटनाशक दुकानदार का शटर टूटकर 15 फीट दूर मकान से टकराया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। लोहड़ चौपटा में शनिवार देर रात तेज धमाके के साथ एक खाद-बीज की दुकान का शटर करीब 15 फीट दूर एक मकान के गेट से टकराया। हादसे के बाद दुकान में आग लग गई। जिसमें करीब 25 लाख के कीटनाशक आदि सामान जल गया। वहीं दुकान संचालक भी गंभीर रूप से आग में झुलस गया। जिसे सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे का कारण बैटरी का फटना बताया जा रहा है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसा शनिवार रात करीब ढाई बजे हुआ। मूलरूप से तिगड़ाना वासी नवीन चौधरी ने लोहड़ चौपटा में खाद-बीज की मॉडर्न चौधरी एजेंसी नाम से दुकान है। वह अपनी पत्नी के साथ दुकान के ऊपर ही मकान में है। दुकान में अधिकतर कीटनाशक केमिकल थे। शनिवार रात उसकी पत्नी रिश्तेदारी में किसी शादी समारोह में गई थी। नवीन चौधरी रात को अकेला घर पर था। रात करीब ढाई बजे अचानक उसकी दुकान में धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका होने पर दुकान संचालक नवीन चौधरी भी आया और दमकल विभाग को सूचना देकर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिससे वह आग में झुलस गया। जिसे पड़ोसी उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। लेकिन नवीन को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। काफी नुकसान हुआ है मगर नुकसान का सहीं आंकलन नवीन के ठीक होने के बाद ही पता लगेगा।
धमाके से 15 फीट दूर उखड़कर दूसरे मकान पर गिरा
धमाके के बाद शटर उखड़कर 15 फीट दूर एक मकान के गेट और शौचालयों के पाइपों से टकराया। जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं शौचालयों के पाइप टूट गए। जिस कारण पड़ोसी को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
पड़ोसी सोनू ने बताया कि रात ढाई बजे तेज धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो घर के दरवाजे पर ही सामने वाली दुकान का शटर टूटकर गिरा हुआ था। संभवत: आग का कारण बैटरी का फटना ही रहा होगा। दुकान में काफी नुकसान हुआ है।