{"_id":"5bba5968867a55686625ce55","slug":"141538939240-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले डंपर पलटने के विवाद में बस चालक को पीटा, बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले डंपर पलटने के विवाद में बस चालक को पीटा, बस के शीशे तोड़े
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तोशाम। बस चालक से मारपीट और तोड़ फोड़ के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चालक राज कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज के सब डिपो तोशाम में चालक पद पर तैनात है। शनिवार शाम छह बजे तोशाम से बस लेकर वाया खानक पिंजोखरा होते हुए स्याङ़वा जा रहा था। पिंजोखरा मोड़ पर बस रोककर सवारियां को बैठा रहा तो कि इसी बीच 6-7 लड़के डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद बस के शीशे तोड़ दिए। चालक ने बताया कि हमलावरों में वह एक युवक को पहचानता है। तीन अक्तूबर को एक डंपर संतुलन बिगड़ने से पलट गया था। जिस पर डंपर चालक से उसकी साथ कहासुनी हुई थी। इसी कारण उन्हीं लोगों ने उस पर हमला किया गया । पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया की चालक की शिकायत पर छह-सात अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।