फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मैं तो यूं ही सीएमओ को दबड़कान आया था...

मैं तो यूं ही सीएमओ को दबड़कान आया था...

Tue, 03 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मैं तो यूं ही सीएमओ को दबड़कान आया था...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मैं तो बस यूं ही सीएमओ नै दबड़कान आया था। मन्नै अच्छा कोनी लगदा। यह बात सिविल सर्जन कार्यालय में हंगामा करने वाले एक बर्खास्त कर्मचारी ने पकड़े जाने के बाद कही। उक्त निलंबित कर्मचारी ने शराब के नशे में सिविल सर्जन कार्यालय में हंगामा किया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सिविल सर्जन की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
वाकिया सोमवार सुबह करीब 11 बजे का है। नशे में धुत्त एक बुजुर्ग व्यक्ति सिविल सर्जन कार्यालय में घुस आया और सीएमओ के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मी से उसे कार्यालय से बाहर ले गए। बाद में पुलिस चौकी से एएसआई रमेश सूचना पर वहां पहुंचे। जांच की तो पाया कि उक्त व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी है, जो कि शराब पीने की आदत के कारण निलंबित चल रहा है। उसका नाम बलबीर है और झोझू का रहने वाला है। सिविल सर्जन ने पुलिस को आरोपी का मेडिकल करा कानूनी कार्रवाई करने की लिखित शिकायत की। इसके बाद आरोपी को अस्पताल चौकी लाया गया। आरोपी ने बताया कि वह एसोसिएशन में पहले जिलाध्यक्ष था। उसे यह सीएमओ पसंद नहीं। वह तो इसे ऐसे दबड़कान आया था। पुलिस के सामने आते ही उक्त निलंबित कर्मचारी पांव पकड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया और सिविल सर्जन की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि आरोपी बलबीर सिंह ने शराब के नशे में सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन के साथ अभद्र व्यवहार किया है। सीएमओ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed