फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एंटी व्हीकल थेप्ट गिररोह ने सक्रिय चोर गिरोह के

एंटी व्हीकल थेप्ट गिररोह ने सक्रिय चोर गिरोह के

Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेप्ट गिररोह ने सक्रिय चोर गिरोह के
गोवंश चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम
राधाकृष्ण गोशाला का ताला तोड़कर गोसेवक को बंधक बना गायों की चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने वीरवार देर शाम भिवानी रोड पर गांव बापोड़ा के नजदीक काबू किया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान दोनों युवकों ने गोशाला का ताला तोड़कर गायों को चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की घटना को कबूल किया है।
8 जनवरी की रात को करीबन आधा दर्जन लोगों ने गोशाला में गायों की चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। वीरवार देर सायं एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ढाणी माहू गोशाला में गायों की चोरी को अंजाम देने वाले दिनोद निवासी दो सगे भाई पांडू व रामा भाट गांव बापोड़ा के नजदीक भिवानी रोड पर बैठे हैं। पुलिस ने वहां छापा मारकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने मेवात के गालू व चार अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मौके पर गालू ने गोसेवक को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया था।
विज्ञापन

--
गाय की गाड़ी भरवाने के लेते थे 10 हजार
पांडू व रामा ने रिमांड के दौरान बताया कि गालू व उसके साथियों को गाय की गाड़ी भरवाने के बदले उनसे दस हजार रुपये लेते थे। दस हजार रुपये से वे मस्ती करते थे। मेवात के गालू के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि रामा के खिलाफ भी भेड़-बकरी चोरी करने सहित बवानीखेडा, तोशाम व भिवानी सदर थाने में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed