{"_id":"5a95b02c4f1c1bef7b8b9ddb","slug":"141519759404-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद फिर से बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंची तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच माह बाद फिर से बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंची तीन महिलाएं गिरफ्तार
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह बाद फिर से बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंची तीन महिलाएं गिरफ्तार
भिवानी। रेडक्रास भवन स्थित पीएनबी बैंक में पांच माह पहले रुपये जमा करवाने आए एक रिटायर्ड फौजी का 99 हजार रुपये से भरा थैला लेकर चंपत होने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अब होली के त्योहार पर फिर से सक्रिय होकर मंगलवार को उसी बैंक में हाथ आजमाने पहुंची थी। बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें पहचान कर पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें दबोच लिया। पुरानी सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया तो महिलाओं की पहचान हुई।
गांव ढाणा लाडनपुर निवासी रिटायर्ड फौजी श्यामलाल 4 सितंबर 2017 को 99 हजार रुपये की राशि रेडक्रास भवन में स्थित पीएनबी बैंक में जमा करवाने के लिए आया था। वहां पर तीन महिलाएं उसके थैले पर ब्लेड मारकर रकम निकाल कर फरार हो गई थी। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस इन चालबाज महिलाओं को तलाश कर रही थी, लेकिन हाथ नहीं लगी। मंगलवार को ये तीनों महिलाएं एक बार फिर से पीएनबी बैंक में पहुंची। इससे पहले की वह किसी को अपना शिकार बनाती उसे पहले ही बैंक अधिकारियों ने उनकी पहचान कर इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह को दी। सूचना मिलते ही वह महिला पुलिस के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला थाना पचार जिला रायगढ़ मध्य प्रदेश निवासी 25 वर्षीय राहना, 30 वर्षीय रचना व 50 वर्षीय अनिया को हिरासत में ले लिया। तीनों को थाने लाकर पुरानी फुटेज की जांच की तो उसमें ये तीनों महिलाएं वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रही थीं।
तीनों महिलाएं बैंकों के आस-पास ही त्योहार के समय सक्रिय रहती हैं। मौका मिलते ही ब्लेड से बैग या थैली काट कर माल पर हाथ साफ कर जाती हैं। तीनों महिलाएं भिवानी में फिर से इस वारदात को अंजाम देने के प्रयास में थी, लेकिन इस बार उनका प्रयास विफल हो गया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उनसे चोरी की गई राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
- अजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन थाना