{"_id":"5a6e1a154f1c1b514a8b61db","slug":"141517165077-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लहलाना के पास एक के बाद एक चार वाहन टकराए, पांच घायल, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव लहलाना के पास एक के बाद एक चार वाहन टकराए, पांच घायल, एक की मौत
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लहलाना के पास एक के बाद एक चार वाहन टकराए, पांच घायल, एक की मौत
भिवानी। घने कोहरे की वजह से गांव लाहना के पास 24 घंटे में दूसरी बार सड़क हादसा हुआ। गांव लहलाना के समीप रविवार अल सुबह धुंध में तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पहले कैंटर पेड़ से टकराया। वहीं से गुजर रहे राहगीरों ने मदद के लिए अपनी कार रोकी तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हादसों में घायलों की मदद के लिए ट्रैक्टर चालक रुका तो ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। तीन मिनट के भीतर तीन वाहन आपस में टकराए और एक राहगीर की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
गांव लहलाना और लुहारी के बीच पिलानी मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब चार बजे लोहारू की तरफ से आ रहा मुर्गों से भरा एक कैंटर घने कोहरे के कारण पेड़ से जा टकराया। घायल कैंटर चालक गांव पेटवाड़ निवासी ओमप्रकाश और परिचालक जयपाल ने मदद के लिए हाथ देकर वहां से गुजर रही एक कार को रुकवाना चाहा। खाटू श्याम से लौट रहे कार में सवार लोगों ने उनकी मदद के लिए जैसे रुके तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार गांव खरक जाटान रोहतक निवासी 30 वर्षीय प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव जाटान खरक निवासी साधुराम, बिजेंद्र घायल हो गए। इन घायलों की मदद के लिए यहां से गुजर रहे गांव कुडल निवासी रणवीर ने अपना ट्रैक्टर रोका को ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में उसे भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार में सवार प्रवीण, बिजेंद्र व साधुराम को भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल कैंटर चालक ओमप्रकाश व जयपाल को उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
कार सवार खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे गांव
घायल साधुराम ने बताया कि राजस्थान के खाटू श्याम से दर्शन कर वापस अपने गांव खरक जाटान लौट रहे थे। इसी दौरान लहलाना के समीप कैंटर सवारों की मदद करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की। तुरंत एंबुलेंस मंगवा कर उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
--
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घायल साधुराम के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
-लालसिंह एएसआई, कैरू चौकी