फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   परिजन गए बुजुर्ग का इलाज कराने, बंद मकान के ताले चटकाकर लाखों के गहने व हजारों की नगदी ले उड़े चोर

परिजन गए बुजुर्ग का इलाज कराने, बंद मकान के ताले चटकाकर लाखों के गहने व हजारों की नगदी ले उड़े चोर

Wed, 06 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
परिजन गए बुजुर्ग का इलाज कराने, बंद मकान के ताले चटकाकर लाखों के गहने व हजारों की नगदी ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बीती रात एक बुजुर्ग का इलाज कराने गए उसके परिजनों के बंद मकान के ताले तोड़ चोर लाखों रुपयेे के गहने सहित हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव पुर निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि वह अपने पिता का इलाज कराने के लिए गए हुए थे। घर पर उसकी मां और उसके भाई की पत्नी मकान के ऊपर वाले हिस्से में बने कमरे के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान बीती रात चोर उनके मकान के निचले हिस्से के ताले चटकाकर लाखों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह उठकर देखा तो संदूक के ताले टूटे थे, जबकि सामान भी मकान के अंदर बिखरा हुआ था। गुलाब सिंह ने बताया कि चोर उनके मकान से एक सोने की चेन, तीन जोड़ी पायल चांदी, एक जोड़ी बच्चे के कडूले, दो सोने की अंगूठी, एक मंगल सूत्र, दो जोड़ी कानों की बाली, हाथ घड़ी सहित करीबन आठ हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। पुलिस ने चोरी की वारदात के बाद मौके का मुआयना किया और मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed