फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे हलवाई पर किया हमला, पड़ोसी हलवाई पर लगे आरोप

दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे हलवाई पर किया हमला, पड़ोसी हलवाई पर लगे आरोप

Wed, 06 Feb 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे हलवाई पर किया हमला, पड़ोसी हलवाई पर लगे आरोप
दुकान से लौट रहे हलवाई पर किया हमला, पड़ोसी हलवाई पर लगे आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के कृष्णा कॉलोनी चौक पर मिष्ठान भंडार संचालक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोसी हलवाई पर हैं। घायल को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायल वजीर हलवाई ने बताया कि सोमवार देर रात साढ़े 10 बजे दुकान बढ़ाकर वह घर लौट रहा था। दिनोद रोड स्वर्ग आश्रम के सामने उसी के सामने मिष्ठान भंडार की दुकान चला रहे एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके चेहरे पर लात घुसे बरसाए, जिससे बेसुध होकर वहीं गिर गया। उसे घंटाघर पर चौकीदारी करने वाले विजय ने उठाया और फिर उसके घर फोन मिलाकर परिजनों को बुलाया। परिजन उसे ऑटो में लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। वजीर ने बताया कि उसकी कृष्णा कॉलोनी चौक पर हलवाई की दुकान है, जबकि उसी के सामने दूसरा हलवाई है। पिछले कुछ अर्से से उसकी दुकानदार से अनबन चल रही थी। इसी को लेकर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हलवाई ने आरोप लगाया कि वह पहले इस मामले में पुलिस चौकी भी पहुंचा, मगर वहां पर भी पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। वहीं पुलिस भी अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed