{"_id":"5b3929fd4f1c1bf96e8bb2ec","slug":"131530472957-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बहल में एटीएम पिन जनरेट कर किसी ने एटीएम बदलकर युवक के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिये। पता चलने पर युवक ने इसकी शिकायत थाना बहल पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खुर्द कासनी निवासी दीपक ने बहल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खाते में सरसों फसल बिक्री के 99,895 रुपये आए थे। एटीएम का पिन जनरेट करने के लिए वह शनिवार को बहल गया था। जब वह वहां पर एटीएम पिन जेनरेट कर रहा था तो वहां पर एक व्यक्ति आया था जिसने धोखे से एटीएम बदल लिया। उसके बाद उसने उसके खाते से 39,500 रुपये नकद निकाल लिए और 40 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिये। उसके फोन पर बैंक का मैसेज आया तो पैसे निकालने का पता चला। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई शमशेर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को बैंक से डिटेल व सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जाएगी।