फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राजस्थान का गेहूं लोहारू मंडी में बेचने का प्रयास, 31 हजार जुर्माना

राजस्थान का गेहूं लोहारू मंडी में बेचने का प्रयास, 31 हजार जुर्माना

Wed, 25 Apr 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान का गेहूं लोहारू मंडी में बेचने का प्रयास, 31 हजार जुर्माना
राजस्थान का गेहूं लोहारू मंडी में बेचने का प्रयास, 31 हजार जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू
क्षेत्र की लोहारू एवं ढिगावा की अनाज मंडियों में पड़ोसी राज्य राजस्थान के गेहूं की आवक की सूचना के बाद चौकन्नी हुई लोहारू मार्केट कमेटी ने मंगलवार को ढिगावा मंडी एवं सिंघानी के बीच गेहूं से भरे एक ट्रक को पकड़ा है।

लोहारू मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी संजय फौगाट ने बताया कि उक्त ट्रक में 301 क्विंटल 60 किलो गेहूं था जो 500 कट्टों में भर हुआ था। ट्रक ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गेहूं राजस्थान राज्य के अलवर जिले के खैरथल कस्बे से ढिगावा मंडी के ही एक ब्रोकर के पास ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक में गेहूं भरकर अवैध तरीके से हरियाणा की सीमा में लाए जाने पर मार्केट फीस एवं एचआरडीएफ के साथ 50 फीसदी जुर्माना लगाते हुए कुल 31 हजार 398 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। फौगाट ने बताया कि मार्केट कमेटी प्रशासन किसी भी सूरत में हरियाणा के किसानों के अलावा किसी और अन्य राज्य का गेहूं हरियाणा की मंडियों में समर्थन मूल्य पर बेचने नहीं देगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए क्षेत्र में मार्केट कमेटी प्रशासन द्वारा बाकायदा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार का मामला संज्ञान में आने पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed