फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पति से तकरार के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी

पति से तकरार के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पति से तकरार के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी
फंदे से लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र निवासी एक विवाहित शनिवार सुबह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतक महिला की मां ने उसके पति व सास पर हत्या कर शव को चुन्नी से बांध कर पंखे से लटकाए जाने का संगीन आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह ने घटना की छानबीन की। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
हालुवास गेट महताब दास ढाणी निवासी सुशीला ने बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी सुशीला (25) की शादी 13 जुलाई 2016 को पुराना बस स्टैंड गुजरों की ढाणी निवासी रामचंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसका पति व सास लगातार उसे परेशान कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फोन आया कि आशा की तबियत बहुत ज्यादा खराब है। सूचना मिलते ही सुशीला, आशा की बड़ी बहन सोनू ने उसके ससुराल जाकर देखा तो आशा एक छोटे से कमरे में पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज मांग पूरी न किए जाने पर उसे मारकर पंखे पर लटकाया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह, हेडकांस्टेबल बंसती देवी ने पार्षद नरेन्द्र तंवर व मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

--
तीन पहले ही आशा के साथ थी मारपीट
मृतका की बहन सोनू ने बताया कि तीन दिन पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े में आशा के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसका पति उसके साथ बोल तक नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन दिन से अलग कमरे में रह रही थी आशा : पति
मृतका के पति रामचंद्र ने बताया कि वह घर पर ही लोहे के गेट बनाने व ग्रिल बनाने का काम करता है। तीन दिन पहले दिन का खाना बनाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उसके बाद वह तीन दिन घर पर अलग कमरे में सोती थी और वह अलग कमरे में। उसने बताया कि शनिवार सुबह उठे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो आशा ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाई हुई थी।
--
सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिली मारपीट की फुटेज
रामचंद्र ने बताया कि आशा आए दिन मारपीट के आरोप लगाती थी। इसे लेकर घर में सीसीटीवी लगवा लिया था। पुलिस ने फुटेज भी चेक की है। जिसमें मारपीट की कोई फुटेज तक नहीं मिली है।

-----
पुलिस ने मृतका की मां सुशीला के बयान पर उसके पति रामचंद्र व ससुराल पक्ष के एक अन्य सदस्य के खिलाफ दहेज हत्या का ममाला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
अजीत सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed