फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तीन बच्चों की मां को जहर खिलाकर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

तीन बच्चों की मां को जहर खिलाकर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 02 Jan 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां को जहर खिलाकर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन

भिवानी। मुंढाल खुर्द निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई की शिकायत पर सदर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव पुरखास राठी जिला गन्नौर सोनीपत निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है, उसकी बहन रितू की शादी 2010 में मुंढाल खुर्द निवासी जोगेन्द्र के साथ की गई थी। शादी के बाद उसकी बहन को तीन बच्चे हैं। आरोप है कि 30 दिसंबर को रितू को ससुराल वालों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया और इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे रोहतक पीजीआई ले गए। वहां उसे छोड़कर फरार हो गए। जानकारी पर पीजीआई पहुंचा तो रितू ने उसे आपबीती बताई और इसी बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विक्रम का आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में देने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी। सदर पुलिस ने पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed