{"_id":"5c27cfc9bdec2256fa268f0b","slug":"121546112969-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश गोलीकांड : दोस्त को बचाने के लिए रेडिमेंट दुकानदार ने खुद पर ले लिया इल्जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगेश गोलीकांड : दोस्त को बचाने के लिए रेडिमेंट दुकानदार ने खुद पर ले लिया इल्जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। 12 दिसंबर की देर रात कुसुंभी गांव में नाचने के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक युवक ने अपने दोस्त को बचाने के लिए हत्या जैसा संगीन जुर्म भी अपने पर ले लिया। जब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने रिमांड के दौरान बताया कि वह और मृतक योगेश नशे में थे। वह योगेश को नहीं जानता था। नाचते समय योगेश ने हवाई फायर करने के लिए उससे पिस्तौल छिनने का प्रयास किया। इस दौरान गोली चली। इसमें योगेश की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को कुसुंभी गांव में सोनीपत जिले के गांव आहुलाना से बारात आई थी। शादी युवक युद्धवीर की थी। ढुकाव पर नाचने के दौरान पिस्तौल से हर्ष फायर किए जा रहे थे। एक गोली दूल्हे के चचेरे भाई 23 वर्षीय योगेश को लगी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के मामा ने रुपयों के लेन-देन में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सोनीपत जिले के ही गांव रंभड़ा वासी 25 वर्षीय सुमित पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार किया। सुमित ने हत्या की बात कबूल भी कर ली। साथ ही नशे में होने की भी बात कही। जब पुलिस ने अवैध हथियार बाबत उसका रिमांड लिया तो वह घबरा गया और बताया कि उसने गोली नहीं चलाई। पिस्तौल उसके दोस्त सचिन के पास था। वह और सचिन रंभड़ा में गारमेंट शॉप पार्टनरशिप में चलाते है। दोस्ती की खातिर उसने हत्या की जिम्मेवारी ले ली। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी 25 वर्षीय सचिन को गिरफ्तार किया। सचिन ने पुलिस रिमांड पर बताया कि वह पिस्तौल से हवाई फायर कर रहा था। इसी दौरान योगेश वहां आया। वह शराब के नशे में था। उसने हवाई फायर करने के लिए उससे पिस्तौल छिनने का प्रयास किया। इसी दौरान गोली चल गई। जिससे योगेश की मौत हुई। वे योगेश को नहीं जानते बल्कि दूल्हा युद्धवीर उनका दोस्त है और दोस्ती के नाते उसकी बारात में गए थे। हत्या के समय भले ही पिस्तौल सचिन के पास थी मगर यह पिस्तौल सुमित की है। वह अवैध तरीके से रखे हुए था और यूपी से खरीदकर लाया था। अब सुमित पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
ढुकाव पर नाचने के दौरान युवक योगेश की हत्या सुमित ने नहीं बल्कि सचिन ने की थी। सुमित सिर्फ दोस्ती में अपने ऊपर हत्या की जिम्मेवारी ले रहा था। दोनों बचपन के दोस्त है और अब पार्टनरशिप में रेडीमेंट गारमेंट की दुकान चलाता है। आरोपी सचिन को रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। - रामअवतार, इंचार्ज, जुई चौकी