{"_id":"5c0976c8bdec22414a2afc8f","slug":"121544124104-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाडने का मामला: पुलिस ने खंगाले बवानीखेड़ा के आसपास के सीसीटीवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम उखाडने का मामला: पुलिस ने खंगाले बवानीखेड़ा के आसपास के सीसीटीवी
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बवानीखेड़ा के बाजार में लगे एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर ले जाने के मामले में पुलिस ने बवानीखेड़ा के आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी खंगाले। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है। उधर सीआईए और साइबर टीम भी चोरों की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को बवानीखेड़ा में एसबीआई के एटीएम को चोर उखाड़ ले गए थे। एटीएम में 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। पुलिस ने एजीएम कंपनी के फिल्ड मैनेजर प्रदीप सूरी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने एटीएम से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी में फुटेज हासिल की थी, जिसमें एक टाटा कैंपर गाड़ी रात करीब 01:50 पर जाते हुए दिखाई दे रही है। जिसमें कुछ युवक बैठे है। पुलिस इस गाड़ी को फोकस करते हुए तलाश में जुटी है। हालांकि कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहंीं लगा है।
वीरवार को पुलिस ने बवानीखेड़ा के अलावा आसपास के क्षेत्रों, बाह्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं बवानीखेड़ा के अलावा साइबर सेल और सीआईए की टीम भी जांच में जुटी हुई है। मामले में एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। फिर भी प्रयास है कि कड़ी दर कड़ी जोड़ बदमाशों तक पहुंचा जाए।