{"_id":"5b5f70c34f1c1bed5e8b637f","slug":"121532981443-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी व गहने लेकर फरार हुये चोर, पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी व गहने लेकर फरार हुये चोर, पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच शुरू
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर में चोरी की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को चोर दिनदहाड़े भारत नगर में रहने वाले रेलवे इंजीनियर व सूर्य नगर निवासी बीएसएनएल में कार्यरत ऑपरेटर के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर जैन चौकी पुलिस दोनों जगहों पर पहुंची और जांच शुरू की। भारत नगर में चोरी करने वाले आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार भारत नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और उसकी पत्नी स्कूल में टीचर है। उसके बच्चे बाहर रहते हैं। सुबह पहले उसकी पत्नी स्कूल चली गई उसके बाद वह साढ़े नौ बजे घर को अच्छे से बंद कर ड्यूटी पर चला गया। करीब सवा 11 बजे पड़ोस के मनीष का फोन आया कि उसके घर के बाहर युवक खड़ा है और गेट खुला है। उसके बाद वह और उसकी पत्नी तुरंत घर पहुंचे तो पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोर उसके मकान से करीब 20 हजार रुपये की नगदी ले गए। पड़ोसियों के बाहर निकलने पर चोर गहने, अन्य सामान व अपना बैग वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बीएसएनएल कर्मचारी के मकान से साढ़े तीन लाख के गहने और नकदी चुराई
सूर्य नगर निवासी राजेश ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह दादरी ड्यूटी पर चला गया, उसका भाई कॉलेज और उसकी पत्नी ड्यूटी पर चली गई। घर पर उसकी मां रहती है। वह सोमवार को परिवार में शोक व्यक्त करने के लिए गई हुई थी। जब वह दो बजे घर आई तो घर के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर उसके मकान से साढ़े तीन लाख के गहने व 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
15 मिनट में खंगाल दिया पूरा मकान
भारत नगर में चोरी करने की वारदात साथ लगते मकान के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर घर के बाहर बाइक पर पहुंचे। 6 मिनट वहां खड़े रहने के बाद वे वहां से चले गए। उसके दो मिनट बाद फिर आए और एक आरोपी ताला तोड़कर अंदर घुस गया। 15 मिनट में जब पड़ोस का युवक मनीष घर से बाहर निकला तो बाहर खड़ा आरोपी फोन कर अंदर वाले साथी को बुलाकर फरार हो गया। 15 मिनट में चोर ने रसोई में लगी जाली उखाडक़र सभी कमरों के सामान को खंगाल लिया। पड़ोसी आने के चलते चोर वहां से 20 हजार की नकदी चोरी कर पाए। फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी तीन दिन से गली में रैकी कर रहे थे।
वर्जन
शहर में सोमवार को दो चोरी की वारदात हुई हैं। एक मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरों की पहचान कर ली है। दूसरे केस में भी पुलिस जांच की जा रही है। चोरी की वारदात रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। स्पेशल स्टाफ को चोरी के केस ट्रेस करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-गंगाराम पूनिया, एसपी।