फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डीएलएड परीक्षा में पांच नकलची काबू

डीएलएड परीक्षा में पांच नकलची काबू

Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड परीक्षा में पांच नकलची काबू
भिवानी। प्रदेशभर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित डीएलएड द्वितीय वर्ष (नियमित) एवं डीएड तृतीय सैमेस्टर (रि-अपीयर) जुलाई-2018 की परीक्षा में बुधवार को नकल के पांच केस दर्ज किए गए। रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते द्वारा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक मुख्य केंद्र अधीक्षक रिलीव किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खडग़टा के उड़नदस्ते ने जिला फतेहाबाद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के दो केस पकड़े।
उन्होंने बताया कि नकल पर रोक लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के विशेष उड़नदस्तों ने सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें महेंद्रगढ़ एवं रोहतक जिले के परीक्षा केंद्रों में नकल के दो केस पकड़े और रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते द्वारा नकल का एक मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स नं. 12 के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि, नजदीक सिविल अस्पताल, गुरुग्राम-11 (बी-1) पर नियुक्त मुख्य केंद्र अधीक्षक सुनील यादव, प्रवक्ता (वाणिज्य) को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed