फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बागनवाला जोहड़ में अचानक मरी हजारों मछलियां

बागनवाला जोहड़ में अचानक मरी हजारों मछलियां

Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बागनवाला जोहड़ में अचानक मरी हजारों मछलियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। गांव बागनवाला के जोहड़ में अचानक हजारों मछलियां मर गई हैं जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। घटना की सूचना के बाद ठेकेदार मृत मछलियों को जोहड़ से निकालने में जुटा हुआ है। मछलियों के मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार गांव बागनवाला में जोहड़ में शुक्रवार सुबह मछलियां मरी पड़ी मिली। दोपहर बाद तो मृत मछलियों की तादाद में काफी इजाफा हो गया और सैकड़ों मछलियां दम तोड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ का पानी की रिसाइकलिंग किया जाए ताकि पानी में पैदा हुई विषैली गैस के प्रभाव को रोका जा सके। अचानक मछलियों के मरने का कारणों का पता लगाया जाए ताकि अन्य पशुओं को किसी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सके। जोहड़ का ठेका दिया जाता है। इसकी सुचना संबंधित ठेकेदार को भी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पशु पानी पीते हैं और मछलियों के मरने के कारण उन्हें यहां पानी पिलाने में भी पेरशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि सुबह कुछ मछलियां ही मृत देखी गई थी। लेकिन बाद में अचानक मृत मछलियों की संख्या काफी बढ़ गई। हालात को देखते हुए घटना की सुचना ठेकेदार को दी गई। ठेकेदार मृत मछलियों को जोहड़ से निकालने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed