{"_id":"5a43f2454f1c1bcd6d8b6870","slug":"121514402373-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के लिए कंटेनर में 10 गायों को ले जाते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी के लिए कंटेनर में 10 गायों को ले जाते पकड़ा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देख गोवंशों को छोड़कर भागे तस्कर
बवानीखेड़ा। गांव बड़सी में मंगलवार देर रात बवानीखेेड़ा पुलिस ने गायों से भरे कंटेनर को पकड़ा है। बंद बॉडी के कंटेनर में 10 गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस को देख चालक-परिचालक कंटेनर को मौके पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने सभी गोवंशों को छुड़ाकर जंगल में छोड़ दिया। वहीं मौके से दो अज्ञात मोटर साइकिल भी बरामद की है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सतपाल, नरेश गोरक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बड़सी में गायों को इकट्ठा कर गोकशी के लिए यूपी ले जाया जा रहा है जिसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस साथ जाकर मौके पर दबिश दी तो 4-5 आदमी गायों को कंटेनर मैं भर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। कंटेनर में दो गायों के पैर मुंह बंधे हुए थे और 10 को कंटेनर की साइड में बांधा गया था।
एसएचओ देशराज दहिया ने बताया गांव बड़सी में कुछ लोग गायों को एक कंटेनर में भर रहे थे। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी कंटेनर को छोड़कर फरार हो गए। तीन गायें कंटेनर के अंदर बेहोश करके डाली गयी थीं और 10 गाय कंटेनर के साइड में बंधी मिली। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्रवाई जारी है।