फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   इमरजेंसी में मरीज के परिजनों ने इलाज में देरी बता किया हंगामा, स्वास्थ्य कर्मी से किया अभद्र व्यवहार

इमरजेंसी में मरीज के परिजनों ने इलाज में देरी बता किया हंगामा, स्वास्थ्य कर्मी से किया अभद्र व्यवहार

Fri, 01 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी में मरीज के परिजनों ने इलाज में देरी बता किया हंगामा, स्वास्थ्य कर्मी से किया अभद्र व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बीती रात जिला सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात को मरीज के साथ आए परिजनों ने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। कार्यरत महिला कर्मी ने हंगामा करने वालों की लिखित में पुलिस को शिकायत भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार देर रात करीबन 2 बजे बवानीखेड़ा से एक व्यक्ति इलाज के लिए यहां लेकर आए थे। यहां मौजूद स्टाफ ने मरीज को एक इंजेक्शन लगा दिया और इसी दौरान पर्ची तैयार कराने को लेकर वहां मौजूद स्टाफ के साथ ही मरीज के साथ आए लोगों की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद स्टाफ व मरीज के परिजनों के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई । स्थिति बेकाबू होता देख मामले की सूचना अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी में दी गई। इसके बाद अस्पताल चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी ने इमरजेंसी में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और हंगामा करने वालों को वहां से बाहर किया। दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी दशरथ ने बताया कि बीती रात इमरजेंसी में मरीज के साथ आए लोगों ने स्वास्थ्य महिला कर्मी के साथ बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत अस्पताल की पुलिस चौकी में दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed