फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने और मारपीट कर छेड़छाड़ करने पर दर्ज हुआ मुकदमा

विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने और मारपीट कर छेड़छाड़ करने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने और मारपीट कर छेड़छाड़ करने पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी एक विवाहिता ने अपने ही ससुराल वालों पर जहर देकर मारने और छेड़छाड़ कर उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग के चलते उस पर इस तरह के जुल्म ढहाए जाने की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2013 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। दहेज की मांग इतनी हावी हो गई कि उसे जहर खिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश भी की गई। मगर वह बच गई तो फिर उसकी इज्जत खराब करने की नियत से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा ही छेड़छाड़ की गई। उसे बेइज्जत कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पहले तो पंचायती तौर पर आपसी सुलह का प्रयास चलता रहा, मगर ससुराल वालों ने सभी हदे पार कर दी तो मामला बवानीखेड़ा पुलिस थाने में पहुंचा। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed