{"_id":"5afc85ed4f1c1b5c798b4808","slug":"111526498797-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरक चौकी से सौ मीटर की दूरी पर ट्रक परिचालक को पहले लूट फिर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरक चौकी से सौ मीटर की दूरी पर ट्रक परिचालक को पहले लूट फिर गोली मारी
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
गांव खरक पुलिस चौकी से सौ मीटर पहले बीती रात बदमाशों ने ट्रक परिचालक को लूट लिया। विरोध किया तो बदमाशों ने परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों ने परिचालक से 11 हजार नगद व एक मोबाइल फोन की लूट लिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
यह वारदात मंगलवार रात 11 बजे भिवानी-रोहतक रोड पर खरक गांव से पहले बिट्स कॉलेज के पास हुई। बिहार निवासी चालक संजय और परिचालक दीपक जूई गांव से तूड़े का ट्रक भरकर सोनीपत जा रहे थे। बामला गांव से आगे निकलते ही दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने ट्रक के आगे बाइक अड़ा दी। ट्रक रुकवाकर बदमाशों ने परिचालक दीपक से पिस्तौल के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। दीपक ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली दीपक की कूल्हे पर लगी। बताया जाता है कि बदमाशों ने चालक पर भी फायरिंग की, लेकिन निशाना चूक गया।
इसके बाद चालक ने ट्रक भगा लिया और खरक गांव के पास ढाबे पर रोका, इसके बाद खरक पुलिस चौकी में वारदात के बारे में जानकारी दी।
नारनौल के मोहनपुर गांव निवासी ट्रक मालिक करण सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम खरक चौकी से सौ मीटर की दूरी पर दिया गया। बदमाशों ने चालक व परिचालक पर पांच फायर किए। एक गोली दीपक के कूल्हे पर लगी। दीपक व संजय दोनों बिहार के रहने वाले हैं पिछले काफी समय से वह यहां चालक का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
खरक चौकी इंचार्ज संजय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक मालिक करण सिंह के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मौके पर मुआयना करने के बाद दो खोल मिल हैं। जांच के लिए टीम गठित की गई हैं जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
संजय, प्रभारी
खरक पुलिस चौकी
--