फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12वीं कक्षा का पेपर देने गई छात्रा का पड़ोसी युवक ने किया अपहरण

12वीं कक्षा का पेपर देने गई छात्रा का पड़ोसी युवक ने किया अपहरण

Wed, 28 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा का पेपर देने गई छात्रा का पड़ोसी युवक ने किया अपहरण
12वीं कक्षा का पेपर देने गई छात्रा का पड़ोसी युवक ने किया अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आजाद मोहल्ला निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा का सोमवार को अपहरण हो गया। छात्रा के परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां ने घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा व आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
आजाद मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह सोमवार सुबह बारहवीं कक्षा का पेपर देने के लिए राजकीय किरोड़ीमल स्कूल में गई थी, लेकिन वह परीक्षा केंद्र पर पहुंची ही नहीं। पेपर का समय खत्म होने के बाद भी वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने मामले की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में की। पुलिस के सामने छात्रा की मां ने पड़ोस के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

---
छात्रा की मां के बयान पर एक युवक के खिलाफ अपहरण व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशरथ, इंचार्ज चौकी, दिनोद गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed