फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   क्राइम फाइल चाय के पैसे मांगे तो रात को लगा दी खोखे में आग, केस दर्ज

क्राइम फाइल चाय के पैसे मांगे तो रात को लगा दी खोखे में आग, केस दर्ज

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम फाइल  चाय के पैसे मांगे तो रात को लगा दी खोखे में आग, केस दर्ज
एक महिला से गैंगरेप, एक से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। महिला पुलिस थाने में दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जिले के नजदीकी गांव में एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने के लिए यहां आई हुई है। गांव का ही एक व्यक्ति उसके साथ 2016 से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अक्सर मारपीट करता है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं महिला पुलिस थाने में एक अन्य महिला ने भी दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि 25 मई 2018 को उसके साथ दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवकों ने उसका जीना हराम कर दिया और बार बार धमकियां देते रहे। आखिरकार उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो वे उसे लेकर सीधे महिला पुलिस थाने में पहुंचे। महिला पुलिस ने दोनों ही मामलों में दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed