फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बस स्टैंड की कैंटीन में शार्ट सर्किट से आग, तीन लाख का सामान जलकर राख

बस स्टैंड की कैंटीन में शार्ट सर्किट से आग, तीन लाख का सामान जलकर राख

Wed, 14 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड की कैंटीन में शार्ट सर्किट से आग, तीन लाख का सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बस स्टैंड पर कैंटीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कैंटीन में खाद्य सामग्री के अलावा दो डी फ्रिज भी जल गए। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के बाद कैंटीन चलाने वाले रतिराम ने बताया कि उसे ज्यादा नुकसान हो गया।

बस स्टैंड परिसर में बनी कैंटीन में मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे अचानक आग लग गई जिससे बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया।
सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना कैंटीन चलाने वाले बैंक कॉलोनी वासी रतिराम को और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कैंटीन संचालक रतिराम ने बताया कि तीन साल का टेंडर उसके पास है और दो साल से वह कैंटीन चला रहा है। सफाई कर्मचारी ने बताया कि बूंदाबांदी हुई तब शार्ट-सर्किट हुआ और उस चिंगारी से आग लगी। आग से उसे भारी नुकसान हुआ है। कैंटीन संचालक का कहना है कि उसका करीब तीन लाख का सामान जल गया। कैंटीन में दो कॉमर्शियल सिलेंडर भी रखे थे। गनीमत रही कि उसमें आग नहीं लगी वरना काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed