फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   टर्मिनेट सिपाही को बहाल कराने के लिए भी उसकी पत्नी से ठग गीता ने वसूले थे 25 हजार

टर्मिनेट सिपाही को बहाल कराने के लिए भी उसकी पत्नी से ठग गीता ने वसूले थे 25 हजार

Sun, 04 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
टर्मिनेट सिपाही को बहाल कराने के लिए भी उसकी पत्नी से ठग गीता ने वसूले थे 25 हजार

विज्ञापन
भिवानी। फर्जी एसएचओ बन लोगों से रुपये ऐंठने वाली महिला गीता मेहरा के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है। ये मामला सिपाही को बहाल कराने के लिए उसकी पत्नी से 25 हजार रुपये ऐंठने का है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी जिले के गांव हसावास वासी कृष्णा देवी ने बताया कि उसकी पति रिछपाल 1991 में हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए। 118 दिन की अनुपस्थिति के कारण के 2004 में टर्मिनेट कर दिया गया। दादरी गेट हाउसिंग बोर्ड में पड़ोस में रहने वाली गीता मेहरा खुद को पुलिस में बताती थी । पति को बहाल करवाने के लिए 25 हजार रुपये उसने लिए थे। लेकिन बहाल नहीं करवाया और ना ही उसके रुपये वापस किए। टर्मिनेट सिपाही रिछपाल ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में उसकी पत्नी ने रुपये दिए थे। मामले में एसएचओ सिटी बिक्रम सिंह ने बताया कि महिला कृष्णा की शिकायत पर गीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed