फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crime,fir

ताई थैले में कै लै री सै...कहकर उड़ाया बुजुर्ग महिला का पर्स

Wed, 14 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crime,fir
ताई थैले मैं कै लै री सै... इतना कहकर दो युवकों ने बुजुर्ग महिला का थैला खंगाल उसके अंदर रखा पर्स चोरी कर लिया। पर्स चोरी की घटना की शिकायत बुजुर्ग महिला ने सिटी पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणीमाहू निवासी 61 वर्षीय माया देवी ने वह अपनी लड़की कृष्णा से जो बैंक कॉलोनी में रहती है, उससे मिलने के लिए आई थी। जब वह नया बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर खड़ी थी तो इसी दौरान उसके पास एक लड़का आया और बोला माता जी प्रसाद ले लो। बुजुर्ग महिला उस लड़के के साथ पेट्रोल पंप के साथ वाली गली के अंदर साथ चल दी। थोड़ा आगे चलते ही लड़के ने कहा कि कानों से सोने की बाली उतारकर पर्स के अंदर रख लो। उसने कानों से बाली उतारी और अपने पर्स में रख ली। इसी दौरान गली के नुक्कड़ पर एक दूसरा लड़का भी वहां आ गया और उसने बुजुर्ग महिला का ताई थैले में क्या है और उसका थैला चेक करने लगा। फिर एक लड़के ने कहा कि यहां पर बैठ जाओ। ये दोनों लड़के उसे गली के अंदर बैठाकर रफूचक्कर हो गए। जब उसने थैला संभाला तो उसके अंदर उसका पर्स नहीं मिला। बुजुर्ग महिला ने बताया कि पर्स के अंदर उसकी सोने की बाली, चांदी की पॉजेब और चुटकी के अलावा उसका मोबाइल फोन और तीन सौ से चार सौ रुपये थे। पुलिस ने इस संबंध में पर्स चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed