फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   covishield vaccine, corona vaccine, 7400 doses

पुलिस सुरक्षा में पहुंची कोविशील्ड के 7400 डोज

Fri, 15 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
covishield vaccine, corona vaccine, 7400 doses
वैक्सीन वैन का रिबन काटती सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना से बचाव के लिए जिला सामान्य अस्पताल में वीरवार दोपहर बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कोविशिल्ड पहुंच गई है। वैक्सीन कोविशिल्ड के 7400 डोज पहुंची है, जिन्हें सामान्य अस्पताल में बनाए स्टोर में रखवाया गया है। 16 जनवरी से पांच केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा, तब तक इन्हें यहीं सुरक्षा में रखा जाएगा। फिलहाल अस्पताल सुरक्षा कर्मियों को ही सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है वहीं पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा मांगी गई है। 16 जनवरी को ही वैक्सीनेशन के लिए सभी वैक्सीन निर्धारित केंद्रों पर ले जाई जाएंगी।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब चार बजे हिसार के रिजनल सेंटर हिसार से वैक्सीन वैन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कोविशिल्ड भिवानी पहुंची। नौ पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में वैक्सीन पहुंची। पुलिस कर्मी दो गाड़ियों में आगे-पीछे चल रहे थे। वैक्सीन वाली वैन में स्वास्थ्य कर्मी थे। जो पल-पल की खबर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे रहे थे। वैक्सीन के आने पर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलवात ने रिबन काटकर वैक्सीन का स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी यानी शनिवार से वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियों पूर्ण कर ली है। जिले में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच स्थान चिन्हित किए है। सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन किए जानी की तैयारी पूर्ण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। वैक्सीनेशन के लिए जिले भर में 500 स्वास्थ्यकर्मियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

740 वायल में पहुंची वैक्सीन के 7400 डोज
स्वास्थ्य विभाग को जिले भर में वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के लिए 7400 डोज मिले है। यह डोज 740 वायल में आए है। जिसमें 10 डोज को एक वायल में सेट किया गया है। वैक्सीन के तापमान मापने के लिए वैक्सीन स्टोर में आधुनिक तापमान जांच के लिए मॉनिटर लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी घर या अपने कार्यालय से लैपटॉप के माध्यम से तापमान की जांच कर सकते है। वैक्सीन के लिए 2 से 8 डिग्री का तापमान में रखा जाएगा।
कोरोना संक्रमित को नहीं लगेगी वैक्सीन
कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा जो पॉजिटिव होकर ठीक हुए उन्हें वैक्सीन लगाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इन स्थानों पर की जाएगी वैक्सीनेशन:
- जिला सामान्य अस्पताल।
- सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी।
- केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हांसी गेट, भिवानी।
- सीएचसी, लोहारू।
- सीएचसी, जूई।
----
कोरोना की स्थिति एक नजर
कुल पॉजिटिव 6300
ठीक हुए 6143
एक्टिव केस 15
मौत 142
कुल सैंपल 67690
निगेटिव 160741
वर्जन:
जिलावासियों के लिए खुशखबरी है कि वैक्सीन की 7400 डोज आ गए हैं। जिन्हें जिला सामान्य अस्पताल में बनाए गए वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
--
वर्जन:
जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन आई है। जिसको कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में रखा गया है। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में वैक्सीनेशन जिला सामान्य अस्पताल के वार रूम से शुरू किया जाएगा। वैक्सीनेशन सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी को लगाई जाएगी।

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

वैक्सीन की डोज दिखाती सिविल सर्जन डॉ सपना गहलवात व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद

वैक्सीन की डोज दिखाती सिविल सर्जन डॉ सपना गहलवात व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed