{"_id":"57861f4ebdf0b1c38718dfc61b92f97c","slug":"cotton-factory-fire-started-from-a-short-circuit-the-loss-of-20-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी कॉटन फैक्ट्री में आग, 20 लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी कॉटन फैक्ट्री में आग, 20 लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। दादरी कनीना रोड स्थित कॉटन फैक्ट्री में बृहस्पतिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में यहां रखी मशीनें व कॉटन जलकर स्वाह हो गई। घटना में फैक्ट्री मालिक ने करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। कॉटन मिल में आग लगने की यह तीसरी घटना है।
चिड़िया रोड़ स्थित हिम्मत कॉटल मिल में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यहां कार्यरत कर्मचारियों को आग का पता चला तो उन्होंने फैक्ट्री मालिक को घटना से अवगत करवाया। इसी दौरान कर्मचारियों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास भी किया। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट है। वो अपने दफ्तर में बैठे थे कि इसी दौरान कर्मचारियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर वो मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बोलकर कुछ कॉटन वहां से उठवा दी। जब तक आग पर काबू पाया तब तक करीब 20 लाख रुपये का नुकसान उन्हें हो चुका था।
पहले भी हो चुका है हादसा
चिड़िया रोड पर सबसे ज्यादा कॉटन मिल हैं। पिछले दो माह में यहां आग लगने की यह तीसरी सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले भी दो कॉटन मिल में शॉर्ट सर्किट के चलते आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। इससे पहले हुई एक घटना में जहां मालिक को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ था तो दूसरी में करीब 10 लाख रुपये की चपत फैक्ट्री मालिक को लगी थी।