{"_id":"647a3e82533a0616cb006656","slug":"corrupt-officials-should-be-checked-instead-of-traders-shops-bajrang-garg-bhiwani-news-c-21-hsr1027-148715-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की दुकानों में चेकिंग के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों की चेकिंग होनी चाहिए : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की दुकानों में चेकिंग के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों की चेकिंग होनी चाहिए : बजरंग गर्ग
Sat, 03 Jun 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस में मौजूद व्यापारी संगठन पदाधिकारी बजरंग गर्ग और अन्य व्यापारी।
भिवानी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने शुक्रवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि व्यापारियों की दुकानों में चेकिंग के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों की चेकिंग होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीएसटी व आबकारी एवं कराधान विभाग व मार्केट बोर्ड के अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों को नाजायज तंग करने की कोशिश की तो ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। व्यापार मंडल ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश में मोर्चा खोलेगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि एक तरफ तो सरकार प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने की बात कर रही है दूसरी तरफ प्रदेश में व्यापारियों को नाजायज तंग किया जा रहा है। धान पर मार्केट फीस एक प्रतिशत थी सरकार ने उसे बढ़ाकर चार प्रतिशत करके किसान व आढ़ती को बर्बाद करने का काम किया है और सरसों पर जो एक प्रतिशत मार्केट फीस है उसको अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी सरसों पर से मार्केट फीस समाप्त करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को भी धान पर मार्केट फीस एक प्रतिशत करनी चाहिए और सब्जी व फलों पर पिछली सरकार ने मार्केट फीस हटाई थी मगर इस सरकार ने सब्जी व फलों पर जो दो प्रतिशत मार्केट फीस लगाई है सरकार को उसे हटाना चाहिए। जबकि पिछली सरकार में मंडी में एक दुकान पर व्यापारी दो लाइसेंस लेकर व्यापार कर सकता था जिससे किसान व आढ़ती को फसल खरीद करने में आसानी होती है मगर भाजपा सरकार ने एक दुकान में दो व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यू करने में जानबूझकर परेशान कर रही है जो सरासर गलत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा पैसे खाने के चक्कर में व्यापारी व उद्योगपतियों को नाजायज तंग करने की शिकायतें मिल रही है। सरकार को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल डालनी चाहिए। सरकार ने बिजली बिलों पर जो सरचार्ज लगा रखा है जो उचित नहीं है। सरकार को तुरंत प्रभाव से व्यापार, उद्योग व रिहायशी बिजली बिलों पर से सरचार्ज हटाना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान नरेश गर्ग, प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला, अनाज मंडी प्रधान राजेंद्र खुढानिया, शहरी प्रधान विजय टैनी, स्कूल प्रधान बजरंग बेहलिया, व्यापार मंडल प्रधान जेपी कौशिक, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, अजय सराफ, नरेंद्र बजाज, प्रदीप गर्ग, देव बापोड़िया, जय भगवान, सुभाष मित्तल, राजेश कितलानिया, जयप्रकाश बोहरा, देबु प्रकाश, विजय पंडित, करतार चौधरी मौजूद थे।